प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में विलेन बनी और उनके शरीर के परखच्चे उड़ा दिए गए

प्रियंका चोपड़ा आजकल बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर छाई हुई हैं। पिछले दिनों वह द रॉक के साथ बेवॉच फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका मुख्य विलेन बनी थीं, बॉलीवुड के हिसाब से कहें तो मोगम्बो। यह फिल्म एक बीच के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने नापाक हरकतों की वजह से रॉक की आंखों की किरकिरू बन जाती हैं।



दरअसल, प्रियंका इस फिल्म में एक ड्रग स्मग्लर गिरोह की बॉस हैं जो अपनी ताकत के सहारे पूरे शहर को अपने मुट्ठी में कर लेना चाहती हैं। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में प्रियंका चोपड़ा को रॉक एक गम के गोले से उड़ा देते हैं। प्रियंका कुछ इस अंदाज में मरती हुई दिखाई गई हैं कि उनके शरीर के टुकड़े भी नहीं मिलते। हाथ कहीं और और सैंड कहीं और।



बॉलीवु़ड में प्रियंका ने कभी भी विलेन का रोल इस अंदाज में नहीं किया। इसलिए उनका यह रूप खासा दिलचस्प है। वैसे यह फिल्म क्रिटिक को ज्यादा पसंद तो नहीं आई लेकिन प्रियंका का अंदाज अपने आपमें जबरदस्त है। यह फिल्म साल 2017 मई में रिलीज हुई थी। आज चाहें तो इंटरनेट पर देख सकते हैं। वैसे प्रियंका का यह अंदाज आपको पसंद आएगा, यह तय है।
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में विलेन बनी और उनके शरीर के परखच्चे उड़ा दिए गए प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म में विलेन बनी और उनके शरीर के परखच्चे उड़ा दिए गए Reviewed by Salemgarh Masani on March 19, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.