नवरात्र की 9 तिथियों में करें इन चीजों की खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नवरात्र मां दुर्गा की आराधना का महापर्व है। इन नौ तिथियों में दुर्गाजी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। 18 मार्च 2018 — रविवार से वसंत नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस दिन घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 7 बजकर 46 मिनट तक है यानी घट स्थापना के लिए मात्र सवा घंटे तक ही उचित समय है। इस दिन देवी का विधि विधान से पूजन कर आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके अलावा ये नौ तिथियां खास खरीदारी के लिए भी श्रेष्ठ होती हैं। आइए, जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनकी खरीदारी इस दौरान करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

प्रतिपदा
इस दिन शैलपुत्री का पूजन होता है। प्रतिपदा तिथि पूजन सामग्री, सौभाग्य सामग्री, शृंगार सामग्री और अनाज खरीदने के लिए श्रेष्ठ होती है।

द्वितीया
यह ब्रह्मचारिणी की प्रिय तिथि है। आज बर्तन, जप करने की माला, सात्विक प्रवृत्ति के पौधे, पुष्प आदि खरीदना शुभ होता है।

तृतीया
मां चंद्रघंटा को समर्पित यह तिथि सोना, गहने, सुगंधित पदार्थ, इत्र और बिजली के उपकरण खरीदने के लिए उत्तम है।

चतुर्थी
देवी कूष्मांडा की प्रसन्नता के लिए आज उनका पूजन करें। अगर आज दीपक, सजावट सामग्री, रसोई के बर्तन, ईंधन आदि खरीदेंगे तो श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा।

पंचमी
स्कंदमाता की प्रिय तिथि छोटे बच्चों के लिए खरीदारी हेतु श्रेष्ठ है। आज बच्चों के कपड़े, खिलौने, जूते, खानपान की सामग्री खरीदने से शुभ फल मिलता है।


षष्ठी
आज मां कात्यायनी का पूजन होता है। यह दिन हर आयु के लोगों के लिए श्रेष्ठ है। आज घर में सुख, समृद्धि और आवश्यकता की वस्तु खरीदनी चाहिए।

सप्तमी
मां कालरात्रि की पूजा करने से वे जीवन का अंधकार दूर कर देती हैं। इस दिन सजावट, सफाई और सुगंध से संबंधित चीजें खरीदी जा सकती हैं।

अष्टमी
आज महागौरी की पूजा करें। यह दिन मिठाई, फल, इत्र, उपहार और बिजली के उपकरण खरीदने के लिए उत्तम होता है।

नवमी
मां सिद्धिदात्री का पूजन नवमी तिथि में होता है। यह दिन जीवनसाथी के लिए वस्तुएं खरीदने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन सुखद होता है।
नवरात्र की 9 तिथियों में करें इन चीजों की खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा नवरात्र की 9 तिथियों में करें इन चीजों की खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा Reviewed by Salemgarh Masani on March 18, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.